सोशल मीडिया पर निगम की भ्रामक खबर वायरल, 68 नहीं 4 कर्मचारी पॉजिटिव

सोशल मीडिया पर निगम की भ्रामक खबर वायरल, 68 नहीं 4 कर्मचारी पॉजिटिव

इंदौर। आकाश धोलपुरे|  इंदौर में सोशल मीडिया पर आज सुबह से चल रही एक भ्रामक खबर ने हलचल पैदा कर दी थी जिसके बाद असत्य जानकारी का खंडन प्रशासन ने किया है। बता दे कि आज सुबह से ही इंदौर नगर पालिक निगम के एक अधिकारी के साथ कुल 68 लोगो में कोरोना संक्रमण फैलने की खबर वायरल हो गई जिसके बाद शहर में निगम कर्मचारियों व उनसे जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया था लेकिन जैसे ही इस भ्रामक सन्देश की सत्यता जांची गई तो पाया गया कि निगम के 3 सफाई कर्मचारी और 1 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये गए है ना कि 68 कर्मचारी।

हकीकत ये है कि निगम के एक स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया एवं निगम स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी गौरी बग्गन, ज्योति बग्गन और श्याम बग्गन ही संक्रमण का शिकार पाए गए हैं। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सोशल मीडिया पर फैलाई गई भ्रामक जानकारी के मामले में जांच के निर्देश दिए है। इधर, कोरोना संक्रमित कर्मचारियों व अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।हालांकि, निगम द्वारा कर्मचारियों व अधिकारियों को कोरोना से बचाव संबंधित सभी साधन उपलब्ध कराये जाने के दावे किये जा रहे है। वही कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है कि किसी भी प्रकार के कोई लक्षण दिखाई दे तो वे तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे ताकि उनका इलाज कराया जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews