
Indore News : इंदौर में आज मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। जिसकी शुरूआत सरकारी अस्पतालों के बाहर हाथों पर काली पट्टी बांधकर की गई। इस दौरान सभी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। बता दें कि इस मामले को लेकर एसोसिएशन ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी।

दिया था लिखित नोटिस
दरअसल, टीचर्स एशोसिएशन ने एक लिखित नोटिस दिया था, जिसमें उन्होंने आगामी दिनों में हड़ताल पर जाने की बात कही थी। डीपीसी और प्रशसनिक अधिकारियों के दखल की मांग को लेकर एशोसिएशन इस कदम को उठा रहा है क्योंकि जब प्रदेश के 10 हजार चिकित्सक आंदोलन पर जाएंगे तब स्वास्थ के क्षेत्र में परेशानी ना हो इसी के चलते छुट्टियों को रद्द किया गया है। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में करीब 250 मेडिकल टीचर्स की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां रद्द कर दी गई।
दो मई को सभी सरकारी अस्पतालों की चिकित्सकीय सेवाएं दो घंटे के लिए बंद रहेंगी और तीन मई से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे। यह हड़ताल अस्पतालों में काम करने वाले चिकित्सकों द्वारा किए जाने वाले मांगों के लिए है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

