MP News : मुख्यमंत्री ने बहनों के लिए गाया गीत, गाना सुनकर भावुक हुई लाड़ली बहना

Shivraj Singh Chouhan

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे इस पर अवसर पर एयरपोर्ट पर स्थानीय नेताओं ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री यहां से सीधे अभय प्रशाल के लिए रवाना हुए। रास्ते में लाड़ली बहनों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।

यह है मामला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना को सामाजिक क्रांति बताया और प्रदेशभर की बहनों को लेकर कहा कि बहनों को मजबूर नहीं रहने देना है मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री ने ₹1000 से शुरू हुई लाडली बहन योजना का स्वरूप आगे बढ़कर क्या होगा इसकी जानकारी भी मंच से दी। मंच पर मुख्यमंत्री को बहनों द्वारा एक बड़ी राखी भी भेंट की गई।

[dgv_vimeo_video id=”837334751″]

[dgv_vimeo_video id=”837334914″]

मुख्यमंत्री ने एक गीत की 2 लाइनें भी अपनी बहनों के लिए गए जिसे सुनकर बहने झूम उठी मुख्यमंत्री ने मौजूदा बहनों का फूलों से अभिवादन किया और बहनों से मिले। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट विधानसभा 2 के विधायक रमेश मेंदोला और भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”837335045″]

[dgv_vimeo_video id=”837335205″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews