MP News : इंदौर संयोगितागंज थाना पुलिस ने किया नकबजनी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े MD ड्रग तस्कर, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) संयोगितागंज थाना पुलिस ने नकबजनी का खुलासा किया है जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि जीपीओ चौराहे पर लक्ष्मी सर्विस स्टेशन पैट्रोल पंप पर ताला तोड़कर 2 लाख 78 हजार की चोरी की गई जिसको पुलिस ने राशि को चोर से बरामद कर लिया हैं।

यह भी पढ़े…जब 6 साल की बच्ची ने बचाई अपने पिता की जान

थाना संयोगितागंज पुलिस द्वारा लगो सो कैमरे के फुटेज प्राप्त किए गए जिसके बाद संज्ञान में आया कि एक व्यक्ति द्वारा उक्त चोरी की गई , संदिग्ध के फोटो एवं फुटेज को लेकर पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों टीम भेज गई। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई जिसके उपरांत रितेश पिता मनोहर पवार उम्र 18 साल निवासी अभिनव नगर इंदौर संदिग्ध के रूप में पहचान हुई जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि संदिग्ध पूर्व में थाना रावजी बाजार क्षेत्र अंतर्गत शंकर बाजार में निवास करता था।

[dgv_vimeo_video id=”705338441″]

यह भी पढ़े…चलिए जानते हैं IPL में अब तक ऐसे कितने बल्लेबाज है जो 99 रन पर आउट हुए हैं?

वर्तमान में भवर कुआं में जाकर रहने लगा इसके उपरांत थाना संयोगितागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रितेश पिता मनोहर पवार उम्र 18 साल निवासी विनय नगर इंदौर के घर पर दबिश दी गई जहां से जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी मऊ की और अपनी मोटर साइकिल से भाग गया है मऊ की और तत्काल टीम रवाना कर आरोपी रितेश पिता मनोहर पवार उम्र 18 निवासी नरेंद्र को मैं मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया आरोपी द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया गया और बाद में गिरफ्तार कर उसके द्वारा चोरी किए गए रुपए बरामद किए गए और शेष रूपों से खुद के लिए कपड़े खरीदना बताया आरोपी के कब्जे से कपड़े में रुपए बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”705338276″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews