Indore : शिवराज बोले ‘इंदौर में मेयर का संघर्ष धन के पुजारी और ज्ञान के पुजारी के बीच’

cm shivraj singh

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। MP Urban Body Election 2022: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivrah Singh Chouhan) ने कहा है कि इंदौर महापौर का चुनाव धन के पुजारी और ज्ञान के पुजारी के बीच हो रहा है। वे आज बीजेपी से मेयर पद के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) के साथ नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे थे। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। फॉर्म भरने के बाद सीएम ने राजवाड़ा पर एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुष्यमित्र मतलब जनता का मित्र है। उन्होने कहा कि पुष्यमित्र एक सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता हैं और वे हमेशा ईमानदारी से जनता का पक्ष रखते रहे हैं।

ये भी देखिये – मोदी सरकार का बड़ा फैसला, चुनावी प्रक्रिया में सुधार के लिए Voter List को Aadhar से जोड़ना हुआ जरूरी, अधिसूचना जारी

सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे अलग पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित जी, नड्डा जी हमारे नेता हैं।पार्टी ने तय किया है कि एक व्यक्ति के पास एक ही पद रहेगा। उन्होने कांग्रेस (Congress) को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वहां तो एक ही आदमी विधायक, सांसद और महापौर पद का उम्मीदवार भी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) को घेरते हुए सीएम ने कहा कि या तो उनके पास कार्यकर्ता ही नहीं है, या कार्यकर्ता हैं तो उनकी कोई इज्जत नहीं है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पुष्यमित्र भार्गव की स्वच्छ छवि है। इंदौर के विकास की जो परंपरा रही है, उसे बरकरार रखा जाएगा। उन्होने कहा कि इंदौर मेरे सपनों का शहर है। आने वाले 10 सालों में इंदौर बैंगलोर और हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा। इंदौर बनाने के हमारे अपने सपने हैं जिसके तहत शहर का विकास, ग्रीन सिटी इंदौर, क्लीन सिटी इंदौर, आईटी सिटी इंदौर, मेट्रो सिटी इंदौर, स्मार्ट सिटी इंदौर इन्वेस्टर्स सिटी इंदौर के लिए हमारा रोडमैप तैयार है। 21 हजार करोड़ रुपये के काम हम मिशन नगरोदय के तहत कर रहे हैं, 1700 करोड़ रुपये के कार्य इंदौर में किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि कमलनाथ जी ने तो वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। अगर यहां कांग्रेस आ गई, तो इंदौर बर्बाद हो जाएगा। कांग्रेस तो जनता को साड़ियाँ और कपड़े बाँटने का काम कर रही है। कांग्रेसी आएगा, दाना डालेगा, साड़ी लाएगा, तीर्थ यात्रा करवाने का नाटक करेगा, लेकिन हमें उनके जाल में नहीं फँसना है।

सीएम ने शहरवासियों को कहा कि हम इंदौर के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विकास के लिए और इंदौर की भलाई के लिए इंदौर नगर निगम में भाजपा के महापौर का होना जरूरी है। उन्होने कहा कि गुंडे, बदमाश, माफिया, गड़बड़ करने वालों और गरीबों का हक छीनने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई गड़बड़ करेगा, तो बुलडोजर चलेगा। सीएम ने अपील की कि अकेले पुष्यमित्र ही नहीं, 85 के 85 पार्षद भी भाजपा के ही होना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”721688271″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews