Indore News: मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का फैसला, शासकीय अवकाश के समय खुले रहेंगे भुगतान केंद्र

mp electricity

Indore News: वित्तीय वर्ष 2023-24 के आखिरी तीन दिन 29, 30 और 31 मार्च को शासकीय अवकाश है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, लेकिन तीनों दिन बिजली कंपनी के कैश काउंटर बिल को जमा करने के लिए खुले रहेंगे।

विद्युत वितरण कंपनी का फैसला

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि इंदौर जिले के 62 और कंपनी क्षेत्र के शामिल प्रदेश के सभी 434 बिजली बिल भुगतान केंद्र को मार्च के अंतिम तीन दिनों छुट्टी के बावजूद खुले रहेंगे। दरअसल, वित्तीय वर्ष (2023-24) के समापन के कारण राजस्व अर्जित करने और उपभोक्ताओं की सुविधा को मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि 29 मार्च को गुड फ्रायडे, 30 मार्च के शनिवार और 31 मार्च रविवार को अवकाश होने के बाद भी कंपनी ने क्षेत्र के बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रहेंगे।

ऑनलाइन भुगतान करने पर मिलेगा छूट

बिजली बिल का भुगतान घर बैठे मोबाइल, कम्प्यूटर, लैपटॉप और टेबलेट के जरिए कैशलेस के रुप में आसानी से कर सकते है। वहीं बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करने पर आयोग के आदेश के मुताबिक छूट भी प्रदान की जाती है, जिसे अगले बिल में स्पष्ट रूप में देख सकते हैं।

निगम राजस्व विभाग के अवकाश निरस्त

राजस्व वसूली में बहुत पिछड़े हुए और आर्थिक तंगी चल रहा है नगर निगम ने भी राजस्व संग्रह को ध्यान में रखकर वित्तीय वर्ष के अंतिम 2 दिनों के शासकीय अवकाश निरस्त कर दिए हैं। 29 और 31 मार्च को राजस्व विभाग के सभी काउंटर खुले रहेंगे और अमला भी पूरे समय काम करेगा।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews