आईफा के आफिशियल ट्विटर हैंडल दिखी राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री और खजराना गणेश मंदिर की झलक

आईफा के आफिशियल ट्विटर हैंडल दिखी राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री और खजराना गणेश मंदिर की झलक

इंदौर।

इस बार आईफा अवार्ड की मेज़बानी मध्य प्रदेश करने जा रहा है। 27 मार्च से 29 मार्च के बीच होने बाले आईफा अवार्ड केआफिशियल ट्विटर हैंडल पर मध्यप्रदेश की झलक नजर आ रही हैं। आईफा ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर लगाई है जिसमें इंदौर का राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री और खजराना गणेश मंदिर की झलक दिखाई दे रही है।डेली कॉलेज में 27 से 29 मार्च तक आईफा का आयोजन होना है। जिसकी तैयारियां जोर शोर से जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews