BJP नेत्री और BJYM नेता मामले में आया नया मोड़, हो सकती है निष्कासित

BJP नेत्री और BJYM नेता मामले में आया नया मोड़, हो सकती है निष्कासित

इंदौर।आकाश धौलपुरे।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी के फेसबुक पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद अब मामले में नया मोड़ आ गया है। हालांकि बीजेपी ने भले ही श्रेष्ठा जोशी को पद से हटा दिया है लेकिन सवाल ये उठ रहे है कि क्या श्रेष्ठा जोशी को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा क्योंकि बीजेपी महिला मोर्चा की श्रेष्ठा जोशी को एक नोटिस के साथ 7 दिनों में जबाव देने को कहा गया लेकिन अब तक इस जबाव के मामले बीजेपी ने कोई खुलासा नही किया जिसका सीधा मतलब है कि उनके पार्टी से उनके निष्कासन पर सवाल अभी भी बने हुए है।

इधर, इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया है जब इंदौर की भाजपा नेत्री के खिलाफ पीड़ित भाजयुमो नेता लखन चौहान ने उज्जैन आईजी को एससी – एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने के लिए आवेदन किया है। शिकायती आवेदन में ग्राम धनदडा भल्ला तहसील व जिला उज्जैन निवासी लखन चौहान ने पीड़ा जाहिर कर लिखा है कि वर्तमान में वो भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हूं। लखन ने पत्र में बताया कि मैंने फेसबुक पर दलितों के संबंध में एक पोस्ट की थी, जिसे लेकर बीजेपी महिला मोर्चा की नेता श्रेष्ठा जोशी ने मोबाइल पर बात कर अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी और फेसबुक पर कई बातें पोस्ट की।

लखन का आरोप है कि वो दलित समाज से है और जानबूझकर मुझे गालियां देकर अपमानित किया गया है। वही पत्र में श्रेष्ठा जोशी ने साथियों के साथ मेरे घर पर आकर डराया, धमकाया व मारपीट कर मुझ पर दबाव बनाकर मेरे बयान का फर्जी वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। लखन ने बताया कि पिछले 8 दिनों से वह छिपकर रह रहा है और मेरा व सम्पूर्ण दलित समाज का अपमान श्रेष्ठा जोशी ने किया है ऐसे में एट्रोसिटी एक्ट के तहत श्रेष्ठा जोशी पर प्रकरण दर्ज किया जाए।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने बाकायदा इस मामले को लेकर सबूत के तौर पर कथित अश्लील गालियों की रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव, फेसबुक मैसेज की छायाप्रति और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपे है। फिलहाल, अनुशासन का हवाला देकर बीजेपी नेत्री को पद से हटा दिया गया और क्या पुलिस यदि एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करती है तो श्रेष्ठा जोशी का पार्टी से निष्कासन संभव है। फिलहाल, ये सवाल है जिनके जबाव आने वाले दिनों में सामने आ जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews