
lokayukta police action
मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने आज एक बार फिर एक भ्रष्ट शासकीय सेवक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है ये शासकीय सेवक पटवारी है जिसने कृषि भूमि का सीमांकन करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय इंदौर से मिली जानकारी के मुताबिक झाबुआ जिले के पेटलावद तहसीलके गाँव करणगढ में रहने वाले किसान रमेश ने 22 मई को एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें पटवारी हल्का क्रमांक 13, मोई चारिणी, तहसील पेटलावद विशाल गोयल, पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप थे।
पटवारी बोला कृषि भूमि के सीमांकन के लिए रिश्वत देनी होगी
अवदक रमेश ने कहा कि उसके और पत्नी के नाम पर 2 – 2 बीघा कृषि भूमि है जिसका सीमांकन करने का आवेदन ऑनलाइन लोक सेवा केंद्र से आवेदक ने किया था। यहाँ पटवारी विशाल गोयल ने सीमांकन करने हेतु 15000/-रुपए रिश्वत राशि की मांग की गई।
रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
शिकायत आने के बाद उसका सत्यापन किया गया, सत्यापन में शिकायत सही पाई गई और आवेदक द्वारा बातचीत करने पर पटवारी 12500/- रुपए लेने के लिए तैयार हो गया। आज 24 मई 25 को ट्रैप दल का गठन किया गया और आवेदक से 12500/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

