
Indore News: इंदौर के लाभगंगा एक्जीबिशन सेंटर में मध्यभारत के सबसे बड़े प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन “प्लास्टपैक 2025” की शुरुआत 9 जनवरी से होने वाली है। इसका समापन 12 जनवरी 2025 को होगा। इस सम्मेलन का आयोजन मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) क्व प्रयासों से हो रहा है।
इस विशाल सम्मेलन में एक्जीबिशन सेंटर को छह अलग-अलग डोम में बांटा गया है, जहां लाइव मशीनों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह सम्मेलन व्यापारियों और उद्यमियों के लिए तो एक मंच साबित होगा। साथ ही छात्रों, शोधकर्ताओं और पर्यावरणविदों के लिए भी एक ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे उद्घाटन (CM Mohan Yadav)
इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि,* “मध्य भारत की सबसे बड़ी प्रदर्शनी “प्लास्टपैक 25″ में हम सभी का स्वागत करते हैं। तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। कार्यक्रम के आरंभ को लेकर मुख्यमंत्री के आगमन का संभावित समय हमे दिया गया है। वह सुबह 9 बजे के आसपास आ सकते हैं। इस सम्मेलन का आयोजन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडियन प्लास्टपैक फोरम हमेशा से नए विचारों, नवाचारों और तकनीकी प्रगति को प्रोत्साहित करता रहा है।”
[dgv_vimeo_video id=”1044682929″]
सम्मेलन में नवाचार और तकनीक का होगा आदान-प्रदान (Plast Pack 2025)
बंसल ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य उद्योग जगत के विशेषज्ञों, व्यापारियों और युवा उद्यमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे नवीनतम तकनीकों और विचारों का आदान-प्रदान कर सकें। इस सम्मेलन के जरिए हम एक ऐसा वातावरण तैयार करना चाहते हैं, जहां उद्योग और पर्यावरण का संतुलन बन सके। यह कार्यक्रम पूरे देश से प्लास्टिक के क्षेत्र में काम कर रहे लीडर्स, नवप्रवर्तकों और प्रोफेशनल्स को एक पर मंच पर लेकर आएगा। इंदौर की देश में एक स्ट्रेटेजिक लोकेशन होने के साथ साथ रेल, सड़क, एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों से बेहतर कनेक्टिविटी होने से “प्लास्टपैक 2025″ व्यवसाय को आगे बढाने, नेटवर्क बनाने और रोज़गार के नए अवसरों का पता लगाने के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा।”
[dgv_vimeo_video id=”1044683462″]
प्लास्टिक के प्रभाव, उपयोग और प्रबंधन पर होगा फोकस
प्लास्टपैक 2025 का उद्देश्य प्लास्टिक उद्योग के सभी पहलुओं को एक मंच पर लाना है। प्लास्टिक उद्योग अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और इसके सही उपयोग के लिए जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। प्लास्टिक ने आधुनिक समाज को कई तरह से फायदे पहुँचाए हैं। यह हल्का, मजबूत और सस्ता होने की वजह से विभिन्न उद्योगों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। प्लास्टपैक 2025 उद्योग, पर्यावरण, उपभोक्ता से जुड़े सभी हितधारकों के लिए एक मंच है, जहां वे प्लास्टिक के प्रभाव, उपयोग और प्रबंधन के बारे में गहराई से समझ सकते हैं। छात्रों और युवा उद्यमियों के लिए यह एक सीखने का अनुभव होगा। जबकि प्रदर्शकों और उद्योगपतियों के लिए यह व्यापार के नए अवसर खोलने का एक मंच बनेगा। इसके अलावा, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और तकनीकी सत्र सभी आगंतुकों को प्लास्टिक उद्योग की नवीनतम प्रगति से अवगत कराया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”1044683869″]
[dgv_vimeo_video id=”1044684066″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

