इंदौर में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों का मिला हिसाब किताब

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 8 आरोपियों से विभिन्न राज्यों के 13 बैंक खातों का पता चला है। साथ ही 25 मोबाइल नंबर मिले हैं, इनकी डिटेल निकाली जा रही है।
Indore Crime Branch

Indore Crime Branch

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के क्राइम ब्रांच ने कनाड़िया के मानवता नगर में एक मकान पर दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 लैपटॉप, 29 मोबाइल और 13 बैंक खातों की पासबुक बरामद की। करोड़ों का हिसाब किताब मिला है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले आठ आरोपियों को पकड़ा है जब आरोपियों से रिमांड पर लेकर पूछताछ की तब यह खुलासा हुआ है पुलिस इनके पास से 13 बैंक खाते अलग-अलग राज्य (उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, दिल्ली) के मिले हैं। इन खातों के खाता धारक की जानकारी निकाली जा रही है।

पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा

परीक्षित लोहार
रोशन लालवानी
विजय विश्वकर्मा
अभिषेक यादव
रुचित सिंह
राजेश कोतक
प्रफुल्ल सोनी
महेंद्र सिंह

indore police arrest

जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस रॉक एक्सचेंज की 4 वेबसाइट के डोमेन सर्वर और आईपी एड्रेस की जानकारी जुटाई जा रही हैं। ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 26 मोबाइल नंबर मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, बिहार, असम, आंध्र प्रदेश, झारखंड के हैं। लोकेशन से इनकी जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपी डेनियल के वर्चुअल नंबर से कम्युनिकेशन करता था, इसकी जांच पड़ताल की जारी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews