इंदौर में लैपटॉप चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indore news

Indore News : इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने लैपटॉप चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी से दो लैपटॉप पुलिस ने जब्त किए हैं जिसकी कीमत तकरीबन एक लाख से ज्यादा बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि तुकोगंज थाना क्षेत्र का मामला है जहाँ फरियादी भूषण पिता कमल ने रिपोर्ट में बताया है कि मैं एक निजी कंपनी में डायरेक्ट हूं दिनांक 6 जनवरी 2024 को शाम 5:30 बजे पत्नी सहित स्कूल के वार्षिक उत्सव में आया था वार्षिक उत्सव होने के कारण अपने दोनों लैपटॉप जिनकी कीमत 1 लाख रुपए से ज्यादा है कार्यक्रम में ऑपरेटर को ऑपरेट करने के लिए लैपटॉप दिए थे और कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद जब ऑपरेटर से दोनों लैपटॉप लेकर टेबल पर रखें और वॉशरूम के लिए गया इस दौरान आकर देखा तो लैपटॉप मौके पर नहीं मिले अन्य स्टाफ से पूछताछ करने पर कोई जानकरी नहीं मिली। तब पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी नीरज तक पुलिस पहुंची और पुलिस फोर्स के साथ मालदा कॉलोनी जहां नीरज रहता है उसकी तलाश की तो आरोपी मिला पुलिस ने आरोपी नीरज से जब पूछताछ की तब उसने लैपटॉप को चुराना स्वीकार किया और अपना जुर्म कबूल किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”903763721″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews