इंदौर में मोबाइल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

Indore News : इंदौर में राजेंद्र नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त मिली है जब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम मोर सिंह तंवर उर्फ लड्डू निवासी राजेंद्र नगर है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल भी जप्त किए है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड्डू पर पहले से भी लूट व चोरी सहित एक दर्जन से अधिक अपराध मामले दर्ज हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 4 जनवरी को हुई मोबाइल लूट की वारदात के बाद पुलिस ने घटना को सीसीटीवी व अन्य जानकारी जुटाने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वारदातें की है पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य जानकारी जुटा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”901126432″]

सहायक पुलिस आयुक्त रुबीना मिजवानी ने बताया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की गई वहीं फरियादी की शिकायत के बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाई गई तो राजेंद्र नगर में रहने वाला आरोपी मोर सिंह तंवर उर्फ लड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास से तीन मोबाइल भी जप्त किए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”901126290″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews