इंदौर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पुलिस मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इसका साथी अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि तुकोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंजीर वाला चौराहे के समीप दिनदहाड़े दो अज्ञात बदमाशों द्वारा नारियल पानी बेचने वाले के मोबाइल को लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई साथ ही स्वयं भी अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गया। जांच अधिकारी के अनुसार, फरियादी ने अज्ञात लुटेरे को जब थाना क्षेत्र के ही एक ब्रिज के नीचे देखा तो तत्काल पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्त में ले लिया।

घटना में शामिल है आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ में है और लूट में शामिल दूसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। अधिकारी के अनुसार घटना के समय आरोपी नशे में रहे होंगे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”913265493″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews