इस समय राजनीति ठीक नहीं, अभी जिंदगियां बचाना सबसे पहला काम : विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर| आकाश धोलपुरे| रविवार को इंदौर में रेसीडेंसी कोठी में कोरोना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में आला अधिकारियों सहित बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद, विधायको सहित अन्य जनप्रतिनिधि थे। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने दिए प्रशासन को कई सुझाव दिए और लॉक डाउन के दौरान आने वाली समस्याओ से भी अवगत कराया।

बैठक के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिला प्रशासन को बताया गया है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक कंट्रोल रूम खोला जाए क्योंकि सामान्य बीमार व्यक्ति वर्तमान में किसी हॉस्पिटल में नही जा पा रहा है, देर रात तक लोगो के कॉल आते है और उनको शिकायत रहती है कि वो हॉस्पिटल में खड़े है और उन्हें निजी अस्पतालो में भर्ती नही किया जा रहा है। उन्होंने दिवंगत पूर्व एमआईसी मेंबर देवकृष्ण सांखला का उदाहरण दिया और कहा कि वो 4 घण्टे तक इलाज के लिए परेशान होते रहे आखिर में विधायक रमेश मेंदोला ने उन्हें भर्ती करवाया। ऐसे में आम लोगो को इलाज में कोई परेशानी न हो इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए और प्रशासनिक अधिकारी को उसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएं इस बात से जिला प्रशासन को विजयवर्गीय ने अवगत कराया।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कोरोना पर हो रही राजनीति पर सवाल उठाए और कहा कि इस समय लोगो को जिन्दगी बचाना सबसे पहला काम है। राजनीति और दोषारोपण करते रहेंगे ऐसे में हम भी कह सकते है कि “पूर्व कलेक्टर ठीक समय पर जागृत हो जाते और पुरानी सरकार काम कर लेती तो इंदौर को ये सजा नही भुगतनी पड़ती” पर ये मैं कहूँ तो ये नासमझी होगी। उन्होंने साफ किया कि आज के समय मे हम सब मिलकर शहर, प्रदेश और देश को बचाये ये हम सबका दायित्व है।

वही कोरोना को लेकर सीएम शिवराज चौहान द्वारा भेजे गए डॉक्टर्स और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को छोटे छोटे झोन में विभाजित करेंगे और डॉक्टर व अधिकारी वहा लीड करेंगे और हेल्थ के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी किराना सामग्री जैसी व्यवस्थाओ को भी देखेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews