Prabhat Pheri Murder Case In Indore : पुलिस ने सेंट्रल जेल के प्रहरी महेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज किया मामला

जेल में बंद आरोपियों द्वारा फरियादी से राजीनामा करने के दबाव बनाने के लिए जेल प्रहरी महेंद्र को पत्र सौंपा दिया था।
indore mgm

Prabhat Pheri Murder Case In Indore : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमजी रोड पुलिस ने सौरभ रधुवंशी की रिपोर्ट पर शुभम रघुवंशी की हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल के प्रहरी महेंद्रसिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। फरयादी का आरोप है कि प्रहरी हत्या के गवाहों को धमकाने के लिए जेल से पत्र लेकर आया था।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मालवा मिल चौराहा निवासी शुभम रघुवंशी की चार जनवरी को रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभात फेरी में आरोपियों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी थी। एमजीरोड थाने पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जेल में बंद आरोपियों द्वारा फरियादी से राजीनामा करने के दबाव बनाने के लिए जेल प्रहरी महेंद्र को पत्र सौंपा दिया था।

दिए गए पत्र की जनाकारी मृतक के भाई को लगी तो उसने थाने पहुँचकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”975181319″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews