इंदौर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया

इंदौर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया

Rakesh Shukla took over as the Vice Chairman of IDA : इंदौर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला गोलू ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उत्साहित युवाओं की खासी भीड़ जुटी और उनका जोश देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाते हुए आईडीए भवन पहुंचे। यहां पर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, भारतीय जनता पार्टी इंदौर के अध्यक्ष गौरव रणदिवे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राकेश शुक्ला ने पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान राकेश शुक्ला गोलू ने अपने भाषण में कहा कि वे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए दायित्व को पूर्ण ईमानदारी से निभाएंगे और इंदौर की जनता के हित के लिए कार्य करेंगे। बता दें कि सोमवार को प्रदेश सरकार ने निगम, मंडल और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की थी। इसके तहत इंदौर विकास प्राधिकरण में राकेश उर्फ गोलू शुक्ला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था वहीं भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर कृष्ण मोहन सोनी को नियुक्त किया गया। सुनील पांडे और अनिल अग्रवाल लिली को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आईडीए के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के दौरान राकेश शुक्ला गोलू के समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और उनका माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews