साल के पहले दिन ऑपरेशन क्लीन के तहत 16 अपराधियों पर रासुका की कार्रवाई

साल के पहले दिन ऑपरेशन क्लीन के तहत 16 अपराधियों पर रासुका की कार्रवाई

इंदौर| प्रदेश भर में माफिया को लेकर चल कार्रवाई के बीच इंदौर में नए साल के पहले ही दिन कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने 16 अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) की कार्यवाही की है। पुलिस के प्रस्ताव पर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है| साथ ही 30 बदमाशों के जिलाबदर प्रस्ताव भी पेश किये गए हैं| 

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई, मयूर नगर मुसाखेड़ी निवासी धर्मेन्द्र पिता रामदीन साहू, बियाबानी कंजर मोहल्ला निवासी आनंद पिता इन्दर, बालदा काॅलोनी निवासी जितेन्द्र पिता राधाकिशन लूनिया चौहान, बाल्दा काॅलोनी निवासी विक्की पिता ताराचन्द्र पहलवान, चंदन नगर हॉल – ई सेक्टर नाले पार आम वाला रोड निवासी हबला उर्फ अब्दुल हुसैन पिता मोहम्मद शफी, चंदन नगर लोहागेट निवासी अनवर पिता मुन्नू खां, विनोबा नगर निवासी मनीष पिता मुकेश कैथवास तथा विनोबा नगर निवासी चिन्टू उर्फ प्रेमनारायण कैथवास पिता श्यामलाला कैथवास पर की गई।

इसी तरह हम्माल काॅलोनी उद्योग नगर पालदा निवासी मोन्टी उर्फ संदीप पिता जगदीश तोमर और सचिन पिता जगदीश तोमर, तेजपुर गड़बड़ी निवासी मनीष उर्फ चिकना पिता शंकरलाल और गौरव उर्फ गोविन्दा पिता अशोक बर्मन, आराधना नगर निवासी भोला मद्रासी उर्फ विजय उर्फ विक्की पिता अशोक यशोद, राजरानी नगर निवासी अमित उर्फ चवन्नी पिता बालकिशन सोनकर, ई-सेक्टर चंदन नगर निवासी असलम उर्फ मोटा पिता अलियार खॉ तथा  गांधीनगर निवासी बन्टी उर्फ मयूर पिता नरेन्द्र पचौरी को भी रासुका में निरुद्ध करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews