
Indore News : आज पूरे देशभर में बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में इंदौर सेंट्रल जेल में भी 26 जनवरी मनाया गया। इस खास मौके पर सजा काट रहे 12 कैदियों की जेल से रिहाई हुई। इस दौरान जेल अधीक्षक ने रिहाई पत्र और सजा काटने के दौरान किये गए काम की नकदी राशि भी बंदियों को दिया गया।
कैदियों के चेहरे पर दिखी खुशी
वहीं, सेंट्रल जेल से रिहा हुए बंदियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने जेल से रिहा हुए कैदियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैदियों की रुची देखी जाती है, जिसके अनुसार उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाती है जोकि आगे चलकर उनके काम आता है।
[dgv_vimeo_video id=”906676173″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

