
इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित जयप्रकाश वैष्णव के घर दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर डकैती डाली। बदमाश यहाँ 9 करोड़ रुपये रखे होने की सूचना पर आये थे। परिजनों द्वारा इतनी बड़ी रकम होने से इंकार करने पर बदमाशों ने उन्हें पिस्तारल और चाकू की नोक पर बंधक बनाया और घर की तलाशी लेकर डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। अच्छी बात है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
आर्थिक राजधानी से क्राइम राजधानी बनती जा रही इंदौर सिटी में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि अब दिनदहाड़े डकैती जैसी वारदातो को अंजाम देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा घटना गुरुवार दोपहर भंवरकुआ थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग की है। जहां किसी समय राजपाठ करने वाले पंडित जयप्रकाश वैष्णव के घर डकैतों ने पिस्टल की नोक डेढ़ लाख रुपये लूट लिये।

बता दें कि गुरुवार दोपहर 6 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुस गए। जिसके सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। परिवार की महिलाओं को गन पाइंट पर रखकर बदमाश कुछ ही देर में लाखों का माल समेट कर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर भंवरकुआ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बदमाशों को कहीं से जानकारी मिली थी कि घर में 9 करोड रुपए रखे है। लिहाजा, बदमाशों ने मां, दो बेटियों और दो नौकरानियों को एक कमरे में बंधक बनाकर बड़ी बेटी को गनपाइंट पर लेकर 1.50 लाख रुपये लूट लिए और लाखों का सामान समेटकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें – पति-पत्नी और वो, आया ऐसा मामला की पुलिस भी हैरान
मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की तो छोटी बेटी श्वेता ने बताया कि घर खुला था और बदमाश सीधा अंदर घुस आए। बदमाशो में से एक बदमाश के हाथ में गन थी वही अन्य बदमाशों के पास चाकू थे जो 9 करोड़ रुपये के बारे में पूछ रहे थे। डकैतों ने सभी को एक कमरे में ले जाकर हाथ-पैर टैप से बांध दिए थे और मुंह पर भी टैप चिपका दिया।
ये भी पढ़ें – दूल्हा बनना चाहता है कुख्यात डकैत, लड़की के पिता ने मना किया तो किया चाचा का अपहरण
हालांकि, बदमाशों की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी के कैद हो गई है। परिवार से जुड़े पवन शर्मा ने बताया कि बदमाश किन इरादों के साथ आये थे। परिजनों के मुताबिक बदमाश चर्चा कर रहे थे कि घर में 9 करोड़ रुपए रखे हैं। वे अपने साथ 6 से 7 बैग लेकर आए थे। उन्होंने डेढ़ लाख के साथ घर में रखी ज्वेलरी भी लूट ली थी लेकिन जब उनसे कहा गया कि ज्वेलरी नकली है तो वो उसे छोड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल से मौजूद सीसीटीवी फुटेज लिए हैं , जिसमें नकाबपोश बदमाश नजर आ रहे हैं । एसपी महेशचंद्र जैन के मुताबिक पुलिस की तफ्तीश जारी है और बदमाशों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
[dgv_vimeo_video id=”647378609″]
[dgv_vimeo_video id=”647378804″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

