
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। प्लास्टिक उद्योगों के हित में कार्य करने वाले संगठन इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्लास्टिक री प्रोसेस ग्रेन्युअल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक समारोह में यह अभिनंदन पत्र प्रदान किया।
कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 2023 में मिलेगा इतनी छुट्टियों का लाभ, देखें पूरी लिस्ट
ये आयोजन रविवार 13 नवंबर को हुआ जिसमें प्लास्टिक उद्योगों के लिए निरंतर कार्य करने वाले श्री सचिन बंसल को सम्मानित किया गया। वे प्लास्टिक उद्योगों के अनेक संगठनों से जुडे हुए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुरवीर सिंह और सचिव श्री रूचिल दोषी ने बताया कि प्लास्टिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार सक्रिय श्री बंसल इंदौर में प्लास्टिक क्लस्टर की स्थापना के लिए भी प्रयासरत है। वे जिला प्रशासन, इंदौर नगर पालिका निगम, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित, पर्यावरण संरक्षण और उद्योग एवं व्यापार संवर्धन सहित अनेक विभागों के साथ मिल कर कार्य करते है। उद्योगों के लिए शासन की नीतियों और नियमों के निर्धारण में भी उनकी सलाह ली जाती है। प्लास्टिक री प्रोसेस ग्रेन्युअल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने अभिनंदन किया है। आयोजन में उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर वरिष्ट उद्योगपति श्री प्रमोद डफरिया, श्री रामकिशोर राठी, सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

