Smart Industrial Park: पीथमपुर सेक्टर-7 में इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार दो बड़ी कंपनियां, 2000 करोड़ के निवेश से मिलेगा 1300 से ज्यादा लोगों को रोजगार

Smart Industrial Park: पीथमपुर सेक्टर-7 में इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार दो बड़ी कंपनियां, 2000 करोड़ के निवेश से मिलेगा 1300 से ज्यादा लोगों को रोजगार

Smart Industrial Park: पिनेकल इंडस्ट्रीज ने स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए 50 एकड़ जमीन की मांग की है। उन्होंने जमीन की कुल कीमत की लगभग 25 प्रतिशत राशि जमा करा दी है। जानकारी के अनुसार, यह कंपनी लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे लगभग 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

शक्ति प्लास्टिक इंडस्ट्रीज का निवेश:

शक्ति प्लास्टिक इंडस्ट्रीज ने भी स्मार्ट पार्क में 40 एकड़ जमीन की मांग की है। इस कंपनी का निवेश 1050 करोड़ रुपये होगा, जिससे लगभग 800 लोगों को रोजगार मिलेगा। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के अनुसार, अब तक लगभग 20 बड़ी औद्योगिक इकाइयां द्वारा पीथमपुर-7 में उद्योग लगाने के लिए आवेदन दिया जा चुका हैं। दरअसल ये इकाइयां जमीन की कुल कीमत का 25 प्रतिशत जमा करा रही हैं और उन्हें हाथों हाथ जमीन आवंटित की जा रही है।

सेक्टर-7 के विकास की योजना:

दरअसल सेक्टर-7 के विकास पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये का खर्च होना है। यहां पर स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाई जाएगी, जिसमें यहां करीब एक लाख लोगों के आवास की व्यवस्था होगी और लगभग 20 हजार प्लाट व 16 मल्टी स्टोरी बिल्डिंगें बनाई जाएंगी। यहां की स्ट्रीट लाइटें सौर ऊर्जा से रोशन की जाएगी।

सेक्टर-7 के विकास के साथ ही पीथमपुर क्षेत्र में यह पहला सेक्टर होगा जहां पर स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाई जाएगी। यहां के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को यहां पर रहने की सुविधा मिलेगी और स्थानीय गांवों को भी इस सेक्टर के विकास का लाभ होगा।

इस विकास परियोजना में सौर ऊर्जा का भी व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें सौर ऊर्जा से रोशन की जाएंगी, जिससे पर्यावरण को नुकसान न होने पाए और ऊर्जा संरक्षण में भी सहायक हो। एमपीआईडीसी के कार्यकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना के तहत अब तक कई औद्योगिक इकाइयां आवेदन दे चुकी हैं और इसका विकास तेजी से हो रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews