इंदौर में चोरों का आतंक बरकरार, 14 साल के बच्चे से सरेआम मोबाइल छीनकर भागे चोर

इंदौर में चोरों का आतंक बरकरार, 14 साल के बच्चे से सरेआम मोबाइल छीनकर भागे चोर

Terror of thieves continues in Indore: ताजा मामले में शहर में एक राहगीर से चोरों ने मोबाइल छीनकर घटना को अंजाम दिया है। जिससे लोगों के बीच चिंता बढ़ रही है। दरअसल शहर के विभिन्न इलाकों में रोज़ाना किसी न किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी होने की घटनाएं घटित हो रही हैं।

बच्चे के साथ हुई घटना:

दरअसल ताजा मामला इंदौर के परदेशीपुरा इलाके का बताया जा रहा है जहाँ शुक्रवार को एक 14 साल के बच्चे साथ एक ऐसा ही घटना हुई, बच्चे से चोर मोबाइल छीनकर भाग गए। जो सड़क पर फ़ोन से किसी से बातचीत कर रहा था। जानकारी के अनुसार उसी समय एक बाइक सवार बदमाश ने बच्चे के पीछे से आकर उसके कान में लगे मोबाइल को छीनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता दीपक जायसवाल ने पुलिस को बताया मामला:

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दीपक जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नैतिक जायसवाल, जिसकी आयु 14 वर्ष है, अपने मोबाइल पर बातचीत करते हुए जा रहा था। घटना राजकुमार सब्जी मंडी के पास हुई थी। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे के हाथ से मोबाइल छीन लिया। वहिं पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews