इंस्टाग्राम पर 10वीं के छात्र ने बनाई क्लासमेट की फर्जी आईडी, फिर किया यह गलत काम

The-10th-student-made-the-fake-ID-of-the-classmate-on-Instagram

इंदौर। 

जहां एक ओर सोशल मीडिया हमारे लिए एक दूसरे से जुड़ने का अच्छा माध्यम है तो वहीं हमारे द्वारा यदि इसका गलत उपयोग किया जाए तो यह अभिशाप भी बन सकता है। एक ऐसा ही मामला इंदौर से सामने आया है। जिसमें एक 10वीं के छात्र ने साथी फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर साथी छात्रा के फोटो पोस्ट करने के बाद अश्लील कमेंट्स कर दिया। 

जानकारी के अनुसार मामला इंदौर के पलासिया क्षेत्र का है, एक 10वीं के छात्र को उसके साथियों से एस्कार्ट सर्विस के बारे में थोड़ी सी जानकारी मिली। पूरी जानकारी लेने  उसने अपने मोबाइल से फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बना ली। बाद में साथी छात्रा को परेशान करने के लिए उसके फोटो पोस्ट कर दिए। छात्रा के फोटो पोस्ट करने के साथ ही उसे लेकर अश्लील कमेंट्स भी करने लगा। छात्रा के परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

छात्रा के पिता एक व्यापारी हैं। इंस्टाग्राम पर बेटी के फोटो पोस्ट करने और अश्लील कमेंट्स करने को लेकर पुलिस थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण को आइटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया और कक्षा 10वीं के छात्र को पकड़ा। आरोपित छात्र का कहना था कि वह छात्रा को परेशान करना चाहता था जिसके कारण ऐसी हरकत की है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews