द बर्निंग ट्रक: ड्राइवर की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, वीडियो वायरल

बर्निंग ट्रक

आकाश धोलपूरे,इंदौर। प्रदेश के औद्योगिक शहर इंदौर में सोमवार को एक अजब नजारा देखने को मिला।ये नजारा इंदौर की सड़क पर दिखा और इसे देखकर सभी हैरत में आ गये। दरअसल, सोमवार दोपहर को शहर की एक सड़क पर बर्निंग ट्रक देखने को मिला।सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन हादसे के बाद ट्रक की स्थिति को देखते हुए,’बर्निंग ट्रक’ नाम देना गलत नहीं होगा। सोशल मीडिया पर भी द बर्निंग ट्रक का वीडियो जम कर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक परचून की सामग्री से भरा एक ट्रक सर्विस सेंटर पर खड़ा था।उसी सर्विस सेंटर पर चल रही वेल्डिंग के दौरान लगी अचानक आग ने सर्विस सेंटर में लगे तंबू को अपनी चपेट में ले लिया।और फिर बढ़ते हुए आग ट्रक में फैल गई।

घटना एप्पल हॉस्पिटल के पीछे ट्रांसपोर्ट नगर की है। जहाँ खड़े ट्रक में लगी आग ने हड़कम्प मचा दिया। गनीमत ये रही  कि ट्रक के ड्राइवर ने सही समय पर सही निर्णय लेते हुए तुरंत बेहद संकरे मार्ग से ट्रक को सावधानी और तेजी से निकालकर वाशिंग सेंटर पर पहुंचा दिया। कहा जा सकता है कि ड्रायवर ने बहादुरी दिखाते हुए,अपनी जान पर खेलकर बड़े हादसे को टाल दिया। जैसे ही ट्रक वाशिंग सेंटर पर पहुंचा वैसे ही उस पर पानी डालकर ड्रायवर ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
सड़क पर जलता हुए ट्रक देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अगर ट्रक की आग आस – पास के गुरेज और टायर गोदामों में फैल जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन ट्रक चालक की बहादुरी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews