पूर्व महापौर ने थाली बजाकर कोरोना को दी चेतावनी, कहा- “इंदौर में आकर दिखाए”

पूर्व महापौर ने थाली बजाकर कोरोना को दी चेतावनी, कहा- “इंदौर में आकर दिखाए”

इंदौर। आकाश धौलपुरे. इंदौर की पूर्व महापौर और विधानसभा क्षेत्र 4 की बीजेपी विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने आज कोरोना के खिलाफ जंग का एलान कर दिया है। दरअसल, विधायक मालिनी गौड़ ने इंदौर के इतवारिया बाजार में इस इतवार को थाली और घण्टी बजाकर उन सफाईकर्मियों का उत्साह बढ़ाया जिन्होंने ना सिर्फ इंदौर को नम्बर 1 बनाया बल्कि वर्तमान में वो कोरोना वायरस की जंग में एक ऐसी लड़ाई लड़ रहे है जिसके अंजाम के बाद भी उनका अभिवादन किया जाएगा। इंदौर की पूर्व प्रथम नागरिक ने सफाईकर्मी, डॉक्टर्स, मीडियाकर्मी, पुलिस, मेडिकल कार्य से सम्बंधित लोगो और समाजसेवियों का विश्वास बढ़ाया और माना कि मुश्किल परिस्थितियों में सबका साथ और सबका विकास करने में सभी का अहम योगदान है। उन्होंने अपने घर की छत पर बच्चो और रिश्तेदारों के साथ ताली, थाली और घन्टी बजाकर आभार माना और कहा कि इंदौर की एकजुटता में इंडिया की एकता के दर्शन होते है। पीएम मोदी की अपील को जन – जन तक पहुंचाने वाली पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने साफ किया कि इंदौर हर परिस्थिति में देश मे नम्बर 1 योगदान देगा और इसका सबूत आज इंदौर की जनता ने दे दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews