80 लाख की चोरी का खुलासा, घर की बहु ने भाई के साथ मिलकर की थी वारदात, गिरफ्तार

80 लाख की चोरी का खुलासा, घर की बहु ने भाई के साथ मिलकर की थी वारदात, गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore News) में बुधवार शाम को बर्तन व्यवसायी के घर शाम 6 से 8 बजे के बीच हुई  80 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है।  खास बात ये है कि चोर कोई और नहीं फरियादी की पत्नी यानि घर की बहु ही निकली है। पूछताछ में सामने आया है कि बहु ने अपने भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, इंदौर (Indore Crime) के चंदन नगर थाना क्षेत्र के गुमाश्ता नगर में बर्तन व्यापारी रोहित अग्रवाल के यहाँ हुई लगभग 80 लाख की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस मामले में बड़ा खुलासा ये हुआ कि फरियादी की पत्नी के भाई ने ही अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। साजिश रचने वाली मास्टरमाइंड बहुरानी ने संपत्ति की जलन की वजह से चोरी की योजना बनाई जिसे लेकर अक्सर दोनों भाइयों एवं उनकी पत्नियों में बीच विवाद होता रहता था।

ये भी पढ़ें – 11 लोगो की एक साथ निकली अर्थी, हर देखने वाले की आंखे हुई नम

चोरी की वारदात में करीब 80 लाख का सामान जिसमें सोने, डायमंड, चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी गया था ।सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों की तलाश में दो टीम गठित की थी। पहली टीम को घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने में लगाया गया तो दूसरी टीम को फरियादी के घर आने जाने वाले लोगों, नौकरानी, दूधवाला, कारपेंटर, ऑटोवाले आदि से पूछताछ करने के लिए निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़ें – MP By Election 2021: वीडी शर्मा बोले- हर बूथ पर प्रचंड बहुमत से जीतेंगे, कन्या पूजन पर कांग्रेस को घेरा

सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पता चला कि दो व्यक्ति हाथ में हेलमेट लिए हुए फरियादी के घर से कुछ दूरी पर ऑटो खड़ा कर पैदल फरियादी के घर में घुसते हुए एवं वारदात को अंजाम देकर बाहर निकलकर कुछ दूर चलकर ऑटो से जाते हुए दिखे। दोनों व्यक्तियों का सिर्फ हुलिया ही नजर आया। मात्र 20 मिनट में ही अंजाम देने की घटना के अलावा सीसीटीवी कैमरों में कुछ नजर नहीं आया। पुलिस ने हुलिए को आगे अन्य कैमरों में देखा तो पता चला कि दशहरा मैदान तरफ दो लोग ऑटो से उतरकर एक्टिवा से बैठकर मौके से निकल गए। दोनों लोगों के हुलिए को अन्य कैमरों से मिलान किया गया और पूछताछ में पता चला कि फरियादी की पत्नी का भाई वैभव एक्टिवा से ही फरियादी के घर आता था। उसके बाद चंदन नगर पुलिस ने फरियादी की पत्नी के भाई वैभव पर नजर रखना शुरू कर दी जिसमें वैभव का हड़बड़ाना स्पष्ट सामने आया।

ये भी पढ़ें – ज्वेलर्स के घर में हुई चोरी में चौकानें वाला खुलासा, सहायक आबकारी अधिकारी निकला मास्टरमाइंड

इसके बाद 14 अक्टूबर को चंदन नगर पुलिस ने मास्टरमाइंड बहुरानी के भाई वैभव पिता शंकरलाल और उसकी दुकान पर काम करने वाले साथी अरबाज पिता याकूब को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में वैभव ने बताया कि उसने वारदात को अपनी बहन के कहने पर अंजाम दिया। वैभव ने बताया कि मेरी बहन बार बार मुझसे कहती थी कि मेरे जेठ-जेठानी के पास ज्यादा संपत्ति है। उन्होंने साकेत कॉलोनी में मकान भी ले लिया है और मेरे पास कुछ नहीं बचा है। शादी में भी मेरी जेठानी को मुझसे ज्यादा सोना चढ़ाया गया।

वैभव ने बताया कि घटना वाले दिन बुधवार को मेरी बहन ने बोला कि भाई तुम मेरी मदद करो, आज घर पर कोई नहीं है। मैं अपनी सासु माँ को लेकर डॉक्टर को दिखाने के बहाने ले जा रही हूं तुम घर में से सोना एवं रुपए चुराकर ले जाओ। बहन ने ये भी कहा मेरा सोना एवं सामान पैक रखा है साथ ही जेठानी एवं सासु माँ के कमरे का लॉक तोड़कर सामान चुराकर ले जाना।

पुलिस ने आरोपी वैभव व उसके साथी अरबाज से लगभग एक किलो 600 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 40 ग्राम डायमण्ड के आभूषण, लगभग 600 ग्राम चांदी के आभूषण व नकदी और घटना में उपयोग में लाई गई एक्टिवा सहित कुल 85 लाख का माल जब्त किया है। वही इस पूरी वारदात में मास्टरमाइंड बहुरानी माधुरी को भी धारा 120 बी के तहत आरोपी बनाया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”633697674″]

[dgv_vimeo_video id=”633698792″]

[dgv_vimeo_video id=”633699247″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews