इंदौर में लगातार दूसरे साल नही होगा आईपीएल का एक भी मैच

इंदौर में लगातार दूसरे साल नही होगा आईपीएल का एक भी मैच

इंदौर।

लगातार दूसरे साल आईपीएल का एक भी मैच इंदौर में नही होगा। आईपीएल ने मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस लिस्ट से इंदौर को बाहर कर दिया हैं। शेड्यूल में 29 मार्च से 17 मई के बीच होने वाले लीग मैचों के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली को अपने घरेलू ग्राउंड के रुप में मैंच के लिए चुना है। जबकि राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी को घरेलू ग्राउंड के लिए चुना है।

इस कारण हुआ बाहर
स्थानीय निकाय को मनोरंजन कर लगान का अधिकार है। मैच पर पहले ही 28% जीएसटी लगता है। जब किसी अन्य राज्य में आईपीएल मैच पर मनोरंजन कर नही लगता है। लेकिन नगर निगम ने 2018 के मैचों के दौरान ही यह टैक्स लगाकर फ्रेंचाइजी को नोटिस दे दिया था। यह टैक्स हाल ही में बांग्लादेश व श्रीलंका के साथ हुए मैचों पर भी लगा था। फ्रेंचाइजी ने इस बार भी टैक्स के कारण कम होती आय देख यहां मैच खेलने से इनकार कर दिया है।

2018 मैच हुआ था विवाद
किंग्स इलेवन पंजाब ने मई 2018 में यहां चार मैच खेले थे। इस दौरान प्रशासन और पुलिस से अधिक पास बांटने को लेकर विवाद हो गया था। प्रीति जिंटा ने कह दिया था कि हमारी प्रशासन के साथ फाइन ट्यूनिंग नहीं हो रही है। आईपीएल खत्म होने के बाद किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने खुलकर आरोप लगाए थे कि इंदौर के अफसरों ने पास के लिए काफी प्रताड़ित किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews