इंदौर में सूने मकानों में चोरों का धावा, लाखों के जेवर समेत नगदी ले भागे चोर

jabalpur crime news

Indore News : इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में प्रोफेसर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करते हुए घटना को अंजाम देकर भाग निकले पुलिस सीसीटीवी के जरिये चोरों तक पहुंचने की कोशिश में लगी। बताया जा रहा है कि चोर 5 लाख का सामान लेकर फरार हो गए।

यह है पूरा मामला

चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक प्रोफेसर के घर में चोरों ने धावा बोलकर 5 लाख की चोरी को अंजाम किया है फरियादी के मुताबिक पिता किसान खेत में बोवनी करने के लिए शाजापुर गए थे, सोमवार रात 3 बजे के करीब तीन अज्ञात बदमाश मकान में घुसे और 1 घंटे के अंदर घर में हाथ साफ कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद फरियादी द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

[dgv_vimeo_video id=”877443309″]

[dgv_vimeo_video id=”877442420″]

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले आयस पिता आलम खान द्वारा घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है जहां पर सोमवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर घर में वारदात की इस दौरान उस समय घर में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था और चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण सहित लाखों रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय फरियादी शहर से बाहर गए हुए थे और उनके पिता किसान हैं इस कारण से खेत में बोवनी कराने के लिए वह भी शहर से बाहर थे जहां पर अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की तलाश की रह रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”877443155″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews