इस BJP विधायक ने दिखाए बागी तेवर, शिवराज को पत्र लिख सड़क पर उतर गिरफ्तारी देने की चेतावनी

इस BJP विधायक ने दिखाए बागी तेवर, शिवराज को पत्र लिख सड़क पर उतर गिरफ्तारी देने की चेतावनी

इंदौर/आकाश धोलपुरे| वरिष्ठ भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया (bjp mla mahendra hardia) ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singhh chauhan) को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि नगर निगम (nagar nigam) और यातायात पुलिस (traffic police) द्वारा लोगो से न सिर्फ अवैध वसूली की जा रही है, बल्कि महिलाओं और युवाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है।

विधायक का कहना है कि लोगों से अवैध वसूली कर उन्हें बेवजह धमकाया जा रहा है और रोजी-रोटी से वंचित किया जा रहा है। इसी के साथ उन्होने चेतावनी (warning) दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही इसपर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो वो कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर जाएंगे और गिरफ्तारी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस तरह विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपने पत्र के माध्यम से अपने बागी तेवर जाहिर कर दिए हैं, देखना होगा कि सीएम शिवराज इसपर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews