
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में एक बार फिर दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां एक बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर इंदौर खंडवा मार्ग पर सिमरोल थाना क्षैत्र स्थित भरत पेट्रोल पम्प पर पहुंचे और वहां पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। केवल इतना ही नहीं, बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रुपयों से भरा बेग लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना में कर्मचारी जख्मी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि पूरी वारदार वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर तलाश में जुटी हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”774936298″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

