Flights From Indore: इंदौर से उड़ने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स का बदला समय, यहां जानें नया शेड्यूल

Flights From Indore

Flights From Indore: इंदौर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली इंटरनेशनल पुराने के समय में एक बार फिर बदलाव आया है। शेड्यूल चेंज होने के बाद दुबई और शाहजाह की उड़ान रात में पहुंचेगी। जिसकी वजह से पर्यटकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। रात में पहुंचने वाले पर्यटकों को चेक इन के लिए अतिरिक्त किराया देना होगा और जो लोग दाम नहीं चुकाएंगे उन्हें अपनी रात एयरपोर्ट की लॉबी में निकालनी पड़ेगी।

बदला गया समय

एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा शाहजाह तक उड़ान संचालित की जाती है। अप्रैल से हर सोमवार को यह उड़ान रात 10:35 पर इंदौर पहुंचेगी। रात 12:10 पर यह उड़ान रवाना होगी जो फिलहाल 6:45 पर रवाना होती थी। वहीं दुबई की फ्लाइट 10:30 बजे इंदौर पहुंचेगी जो अब तक रात 9:35 तक यहां पहुंच जाया करती थी। यह यहां से रात 12:40 पर रवाना होगी।

पर्यटकों को होगी असुविधा

इंटरनेशनल उड़ानों के शेड्यूल में जो परिवर्तन हुआ है उसे पर्यटकों को थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। क्योंकि रात के समय पहुंचने की वजह से इन्हें होटल में चेक इन करने का शुल्क अतिरिक्त देना होगा। सबसे ज्यादा परेशानी शारजाह जाने वाले यात्रियों को होगी क्योंकि यह मध्य रात्रि में वहां पर पहुंच रही है।

ऐसा है शेड्यूल

दुबई

  • दुबई की फ्लाइट हर गुरुवार शाम 5:40 पर वहां से रवाना होकर रात 10:30 पर इंदौर आएगी।
  • शुक्रवार को यह 12:40 पर इंदौर से रवाना होगी और 2:55 पर दुबई पहुंचेगी।

शारजाह

  • हर शनिवार और सोमवार को शाम 5:50 पर फ्लाइट शारजाह से रवाना होगी और रात 10:35 पर इंदौर पहुंचेगी।
  • हर रविवार और मंगलवार को यह रात 12:10 पर इंदौर से रवाना होगी और 2:05 पर शारजाह पहुंचेगी।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews