Train In Indore : अवंतिका एक्सप्रेस के बाद अब 400 कोच की होगी जांच, रतलाम मंडल ने ली जिम्मेदारी

Indore-Darbhanga Special Train

Train In Indore : कुछ दिनों पहले अवंतिका एक्सप्रेस के एसी कोच में पानी टपकने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। जिसके बाद रेल प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए रेल के एसी कोच के डब्बे को इंदौर पहुंचने के बाद अलग किया। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद रतलाम मंडल भी सक्रिय हो गया है। दरअसल, कई रेल का रखरखाव रतलाम मंडल द्वारा किया जाता है ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं के लिए हाल ही में रतलाम मंडल द्वारा एक निर्णय लिया गया है।

बताया जा रहा है कि अवंतिका एक्सप्रेस में हुई इस गड़बड़ी के बाद 400 कोच की जांच कराएगा। ऐसे में जो ट्रेन इंदौर में मेंटेन होती है उन सभी के कोच की जांच इंदौर और महू डिपो में की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इंदौर डिपो में 23 ट्रेनों का रखरखाव किया जाता है। जिनमें से कुछ रोजाना चलती है तो कुछ सप्ताह में दो तीन बार। ऐसे में जब इन ट्रेनों का संचालन नहीं होता तब इनकी जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सामने आया अवंतिका एक्सप्रेस से पानी टपकने का मामला काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बना हुआ है। क्योंकि एक यात्री ने ट्विटर पर एसी कोच में पानी टपकने का वीडियो शेयर किया था जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने रेल के दो एसी कोच को अलग कर उसकी जांच करवाई। जांच में ये पाया गया कि छत में लगने वाली शीट खराब होने से पानी का रिसाव हुआ था। यह शीट वाटरप्रूफ होती है। वहीं अब अवंतिका के सभी कोच की जांच करवा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews