इंदौर में कपड़ा व्यापारी की कार में अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद

CCTV

Indore News : इंदौर में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिसका एक ताजा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड से सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी की कार में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। इसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

दरअसल, कपड़ा व्यापारी अर्जुन राठौर के घर के बाहर खड़े कार में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। जिसकी जानकारी लगते ही व्यापारी सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। वहीं, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसकी मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

डीसीपी ने दी ये जानकारी

वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी की गाड़ी के आगे और पीछे दोनों तरफ की कांच बदमाशों ने मार कर तोड़ दी थी। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ बदमाश कांच तोड़ते नजर आ रहे हैं। जिसकी जांच की जा रही है। उनकी आइडेंटिटी पता लगता ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके लिए हमारी पूरी टीम लगी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”884342620″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews