इंदौर में स्कूटी की डिक्की से ढाई लाख रुपए ले उड़ा अज्ञात बदमाश

indore news

Indore News : अगर आप घर से निकल रहे है आपके वाहन में ज़रूरी दस्तावेज और नकदी है तो वाहन को किसी अनजान स्थान पर खड़े करते समय आसपास जरूर देख ले क्या पता कोई संदिग्ध आप पर नजर रखे हो और आपके साथ भी वह हो जाए जो फरियादी के साथ हुआ दरअसल इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक्टिवा की डिक्की में रखें ढाई लाख रुपए किसी अज्ञात बदमाश ने उड़ा लिए है और फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है।

यह है पूरा मामला

एक्टिवा की डिक्की से ढाई लाख रुपए हुए गायब पुलिस ने शिकायत के बाद किया अज्ञात आप के खिलाफ मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस है। दरअसल मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि सुबह घर से सब्जी मंडी के लिए जा रहा था हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मंदिर के सामने रुका था दर्शन कर कर आकर देखा तो एक्टिवा की डिक्की में मौजूद ढाई लाख रुपए चोरी हो गए थे।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज और अन्य घटनाओं के पुराने अपराधियों से पूछताछ की जाएगी तब मामले का खुलासा करने की बात पुलिस कहती नजर आ रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”879752200″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews