Bhediya के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे वरुण और कृति, फिल्म की कहानी पर की चर्चा

Bhediya के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे वरुण और कृति, फिल्म की कहानी पर की चर्चा

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) इस समय अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया (Bhediya) के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की स्टार कास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज वरुण धवन और कृति सेनन प्रमोशन के लिए इंदौर (Indore) पहुंचे। जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दोनों कलाकारों ने फिल्म भेड़िया की कहानी के बारे में बात की। वरुण धवन ने बताया कि यह अरुणाचल प्रदेश के जंगलों पर बनाई गई एक फिल्म है। फिल्म में हीरो को एक रात भेड़िया काट लेता है जिसके बाद उसमें बदलाव आने लगते हैं और वह धीरे-धीरे इच्छाधारी भेड़िया बन जाता है। वरुण धवन इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं और क्रिएचर कॉमेडी के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म है।

बता दें कि फिल्म भेड़िया को जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स के प्रोडक्शन में दिनेश विजन ने तैयार किया गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया था और अब सभी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म भेड़िया 25 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स स्त्री और बाला जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन के साथ अभिषेक बैनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। वहीं बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी ठुमकेश्वरी गाने से फिल्म में कैमियो करती दिखाई देने वाली हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews