VIDEO : इंदौर में दो पक्षो में विवाद, जमकर हुई मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़

VIDEO : इंदौर में दो पक्षो में विवाद, जमकर हुई मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि एक इलाके में रहने वाले रहवासियों की पूरी रात हराम हो गई। रहवासियों की माने तो विवाद (Dispute) एक्सीडेंट के अलावा छेड़छाड़ की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई क्षेत्र में रहने ठेकेदार देवकरण और उसके बेटे ने बाहर 20 से ज्यादा लोगो को बुला लिया।

गुरुवार रात करीब 11 देवकरण, सचिन और उसके साथियों ने जमकर उत्पाद मचाया और क्षेत्र के घरों में पत्थरबाजी की। इसके अलावा दो पहिया व चार पहिया वाहनों जमकर तोड़फोड़ मचा डाली। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल भी हुए जिन्हें इलाज के लिए इंदौर के एम.वाय. अस्पताल (Indore MY Hosptal) भेजा दिया गया। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर, इस मामले में इंदौर पुलिस (Indore Police) ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष को आई गंभीर चोट

पूरी घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के खालसा चौक की है । जहां देवकरण नामक युवक की गाड़ी टकरा गई थी जिसके बाद किसी महिला से छेड़छाड़ में भी उसका नाम सामने आया बस इसी बात का इंदौर के लोगो ने विरोध किया तो देवकरण को नागवार गुजरा लिहाजा उसने फोन लगाकर कुछ लोगो को बुलाया और जमकर उत्पात मचाया। बदमाशो ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और लोगो से मारपीट भी की जिसमे तीन लोग घायल हो गए।

पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष को आई गंभीर चोट

इसके बाद इंदौर के रहवासी संदीप साहू नामक युवक ने हमला करने वालो के खिलाफ लसूड़िया थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। लसूड़िया पुलिस के एस. आई.ओमकार सिंह भदौरिया ने बताया कि एक्सीडेंट को लेकर विवाद उपजा था और शिकायत के बाद देवकरण, सचिन और एक अन्य पर प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगो को भी तलाश में जुट गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews