किसान नेताओं पर विजयवर्गीय ने साधा निशाना, बंगाल को लेकर कही ये बड़ी बात

किसान नेताओं पर विजयवर्गीय ने साधा निशाना, बंगाल को लेकर कही ये बड़ी बात

इंदौर, आकाश धोलपुरे। शहर के मालवा मिल चौराहे पर बैरवा समाज के गुरु संत बालीनाथ जी महाराज की प्रतिमा स्थापना के भूमिपूजन समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। आयोजन बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान भाजपा महासचिव ने बैरवा समाज की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान से ज्यादा तरक्की बैरवा समाज के लोगो ने इंदौर में की है। उन्होंने कहा कि करीब 20 साल का इंतजार आज खत्म हुआ है क्योंकि बालीनाथ जी महाराज की प्रतिमा की स्थापना के लिए समाज लंबे समय से प्रयासरत था।

वही बैरवा समाज के कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात कर किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि दुनिया की कोई भी बड़ी सी बड़ी समस्या का हल टेबल पर होता है। सरकार ने अपना दरवाजे खुले छोड़ रखे हैं, कभी भी कोई आए और चर्चा करे। लेकिन मुझे लगता है कि सरकार तो चर्चा के लिए तैयार है पर कुछ लोगों का मत शायद अलग हैं, और इस कारण ये सब परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि देश का सारा किसान तो समझ गया पर कुछ किसान नेता अभी समझे नहीं है।

इधर, पश्चिम बंगाल को लेकर विजयवर्गीय ने कहा वहां प्रजातंत्र नहीं है और हम प्रजातंत्र की रक्षा के लिए भी लड़ रहे हैं। वहां की हिंसा की राजनीति के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं और एक अराजकता, भ्रष्टा सरकार को हटाने का संकल्प लेकर लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि बीजेपी कार्यकर्ता बलिदान की चिंता नहीं कर रहे हैं और बंगाल को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और बंगाल के चुनाव परिणाम में जनता जवाब देगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews