कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल में TMC की विदाई तय, 4 मई को PM Modi और अमित शाह की तरफ से देश को मिलेगा बड़ा तोहफा

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में ऐसी सरकार थी जो देशहित की चिंता नहीं करती थी, बल्कि बाहरी ताकतों को बढ़ावा देती थी, घुसपैठ को बढ़ावा देती थी जिसके कारण नक्सलवाद, नकली नोटों का कारोबार जैसी गतिविधियों को पनपने का मौका मिला, अब उसकी विदाई तय है।
Kailash Vijayvargiya

Kailash Vijayvargiya

पश्चिम बंगाल में कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांति पूर्ण मतदान कराकर चुनाव आयोग ने एक बड़ा सन्देश दिया है, बंगाल की जनता ने रिकॉर्ड 92 फीसदी से ज्यादा मतदान कर देश और दुनिया को चौंका दिया, मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी का विश्लेषण राजनैतिक दल अपने अपने हिसाब से कर रहे हैं लेकिन एक्जिट पोल के नतीजे कुछ और ही कह रहे हैं, एक्जिट पोल बंगाल में भाजपा की सरकार बनाते दिखा रहे हैं।

बंगाल में दूसरे और अंतिम काह्रण के मतदान के बाद कल बुधवार 29 मार्च की शाम 6 बजे से एक्जिट पोल के नतीजे मीडिया ने दिखाने शुरू कर दिए, सात एजेंसियों ने अपने अपने हिसाब से विश्लेषण कर सीटों का गणित देश के सामने रखा है, 8 एजेंसियों ने जो अनुमान लगाया है उनमें से 5 ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनते दिखाई है, मैट्रिज और पोल डायरी ने भाजपा को 146 से 161 के बीच सीटें मिलते दिखाई हैं जबकि टीएमसी को 125 से 140 के बीच में, वहीं चाणक्य ने भाजपा को 150 से 160 सीट टीएमसी को 130 से 140 सीट दिखाई हैं।

इस एजेंसी ने BJP को दी 208 सीटें  

प्रजा पोल ने चौंकाने वाले आंकड़े दिए हैं, एजेंसी के मुताबिक बंगाल में भाजपा को 178 से 208 सीटें मिल रही हैं वहीं टीएमसी को 85 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है जेवीसी के एक्जिट पोल में भाजपा को 138 से 159 केबीच सीटों का अनुमान जताया गया है जबकि टीएमसी को 131 से 152 एक बीच सीट मिलने का अनुमान बताया है, उधर पीपुल प्लस, पीमारक्यू और जनमत पोल्स ने टीएमसी की सरकार बनते दिखाई है। उधर शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा को इस चुनाव में 180 सीटें मिलने का दावा किया है।

देश को बड़ा तोहफा मिलने वाला है 

एक्जिट पोल के नतीजे भाजपा और एनडीए में ख़ुशी का लहर बनाये हुए है, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस पर ख़ुशी जताई है, मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश को बहुत बड़ा तोहफा इस बार मिलने वाला है, बंगाल में एक ऐसी सरकार जो घुसपैठियों के माध्यम से नक्सलवाद, नकली नोट, आतंकवाद देश में लाती थी उसकी विदाई तय है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews