जब कमलनाथ के मंत्री की स्कूटी पर बैठी महापौर, देखें वीडियो

When-Indore-mayor

भोपाल/इंदौर।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी और इंदौर महापौर मालिनी गौड स्कूटी पर साथ दिखाई दे रहे है।आश्चर्य की बात तो ये है कि स्कूटी खुद मंत्री जी चला रहे है और पीछे महापौर बैठी है। दरअसल, शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के नवनिर्मित जवाहर मार्ग बीच को जनता के लिए खोल दिया गया। इसके पूर्व एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें मध्य प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी, महापौर मालिनी गौड़, विधायक आकाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे। मंत्री जीतू पटवारी ने अनोखे अंदाज में पुल का लोकार्पण किया। जीतू पटवारी और महापौर मालिनी गौड़ ने स्कूटर की सवारी कर पुल का उद्घाटन किया।  पटवारी ने नवनिर्मित पुल पर से गाड़ी को चलाते हुए निकाला और इसके बाद इस पुल पर से आम जनता के वाहन गुजरने लगे। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान दोनें में से किसी ने भी हेलमेट नही पहना था।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि कम ही ऐसा मौका होता है, जब कांग्रेस नेता गाड़ी चलाए और पीछे भाजपा नेत्री बैठी हो।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews