किस नेता ने कसा तंज- “पहले माफ करो महाराज हमारा नेता शिवराज,अब दोनों हमराज”

किस नेता ने कसा तंज- “पहले माफ करो महाराज हमारा नेता शिवराज,अब दोनों हमराज”

इंदौर/आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश की राजनीति में 80 के दशक से कांग्रेस की राजनीति कर पूरी मजबूती के साथ हर परिस्थिति में कांग्रेस का पक्ष रखने वाले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के.के.मिश्रा ने मंगलवार को महाराज और शिवराज पर जमकर सवाल उठाए। दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता ने सोशल मीडिया के जरिये सीधे-सीधे सवाल उठाया जिसमें कहा गया है कि दो गद्दार मिलकर अब बिकाऊ लोगों के लिए वोट मांगेंगे। बाकायदा अपने आरोपो को पुख्ता तौर पर रखने के लिए उन्होंने न्यूज़ वीडियो के साथ सिंधिया के बयान का वीडियो भी जारी किया है। पढ़िये और जानिये कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता ने कैसे महाराज और शिवराज पर निशाना साधा है।

पहले “माफ करो महाराज,हमारा नेता शिवराज”, अब दोनों “हमराज” साथ-साथ

मप्र में 25 उपचुनावों की आहट के बीच आज से दोनों “धनसेवकों” (जनसेवक नहीं) की राजनैतिक यात्रा शुरू! दोनों ने एक दूसरे को क्या-क्या नहीं कहा था। शिवराज ने कभी “विभीषण, कभी आजादी संग्राम के गद्दार तो कभी वीरांगना लक्ष्मीबाई का हत्यारा!” तो महाराज ने शिवराज को बताया था “किसानों का हत्यारा”!.आज से ये दोनों गद्दारों और बिकाऊओं के लिए वोट मांगेंगे ? इससे इतर आज दोनों ही लालची धनसेवकों ने ईमानदार राजनैतिक मूल्यों-आदर्शों को समर्पित, राजनैतिक संत स्व.कैलाश जोशी जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया ! शायद इस बेमेल राजनैतिक, अनैतिक व स्वार्थी वैचारिक गठजोड़ को लेकर स्व.कैलाश जोशी जी की आत्मा आज रो रही होगी कि ताजिंदगी जो मैंने अपने ईमानदारीपूर्ण व्यतीत जीवन में कभी सोचा भी नहीं होगा,वह मरणोपरांत आज महसूस कर रहा हूँ!
*कोरोना के डरकर घरों में कैद अब 90 दिनों बाद जनाब आज प्रकट हुए,अपने चहेतों को मलाईदार विभागों को दिलवाने के लिए वक्त था, जनता के आंसू पोंछने का नहीं? कांग्रेस से जवाब बाद में मांगना पहले 27 जुलाई को कमलाराजे ट्रस्ट की करोड़ों रु.के जमीन घोटाले का हाईकोर्ट में जवाब दे दीजिएगा
“श्रीअंत”*
सादर
के.के.मिश्रा

फिलहाल, कांग्रेस लगातार उपचुनाव के पहले बीजेपी और सिंधिया को घेरने की कोशिश कर रही है क्योंकि राजस्थान में बने हालात को लेकर अब प्रदेश में कांग्रेस को उपचुनाव के पहले ही चिंता सता रही है, लिहाजा अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा महाराज और शिवराज पर जमकर निशाना साधा जा रहा है।

केके मिश्रा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस में रहते ये बयान देते हुए वीडियो लगाया

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews