World Veterinary Day 2023: इंदौर में पशु चिकित्सा दिवस पर शिविर का आयोजन, किया गया मुफ्त टीकाकरण

World Veterinary Day 2023: इंदौर में पशु चिकित्सा दिवस पर शिविर का आयोजन, किया गया मुफ्त टीकाकरण

World Veterinary Day 2023 : आज पूरे विश्वभर में विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जा रहा है जो कि हर साल अप्रैल के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य जानवरों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुधारने के लिए जागरूकता फैलाना होता है। यह दिन जानवरों की देखभाल, उनके रोगों के इलाज और उनकी बचाव की तकनीकों के बारे में जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसी कड़ी में आज इंदौर जिले में शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 100 से अधिक पशुपालक पहुंचे और इसका लाभ उठाया।

[dgv_vimeo_video id=”822279238″]

सीनियर डॉक्टर ने दी सलाह

वहीं, जिम्मेदार पशु चिकित्सकों ने आने वाले पशुओं को आहार संबंधी परामर्श, पैथोलॉजिकल, जांच, एक्स-रे और टीकाकरण मुफ्त में किया। साथ ही, पशुपालक को जागरुक करने का भी कार्य किया गया और जानवरों के सम्मान सहित इनके साथ अच्छा व्यवहार के महत्व को बताया। बता दें कि इस दिन पशु चिकित्सकों और अन्य पशु देखभाल कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान भी किया जाता है।

ज्यादातर घरों में पशुओं के प्रति प्रेम नजर आता है। जिसके कारण अधिकांश घरों में डॉग, कैट या बकरा-बकरी पाले जाते हैं। घरों में रहने वाले इन प्राणियों का पूरा ख्याल रखना पालने वाले का पहला फर्ज होता है। जिसे लेकर इस शिविर में सीनियर डॉक्टर ने लोगों को सलाह भी दी।

[dgv_vimeo_video id=”822277765″]

[dgv_vimeo_video id=”822278163″]

[dgv_vimeo_video id=”822278655″]

पशु चिकित्सा दिवस का उद्देश्य

इस दिन को दुनिया भर में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है, जिसमें पशुओं के संरक्षण और स्वास्थ्य से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार, संगोष्ठी, कार्यशालाएं और अन्य कार्यक्रम शामिल होते हैं। यह दिन पशु चिकित्सा विशेषज्ञों, पशुपालकों, नागरिक समुदायों और शिक्षकों के लिए एक अवसर है जो उन्हें उनके कार्य की महत्वपूर्णता के बारे में संवेदनशील बनाता है। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर लोग पशुओं के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अपना सहयोग देते हैं और इस पेशे में नवाचारों के लिए उत्साहित करते हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews