अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर-छेड़खानी में जेल गया, बाहर आते ही किया परेशान, युवती ने की आत्महत्या

Indore News: इंदौर में एक युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के समय युवक घर पर अकेला था और मामले की भनक किसी को ना लगे इसलिए उसने टीवी का वॉल्यूम तेज किया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार अस्पताल गया हुआ था उसी समय युवक ने यह कदम उठाया। युवक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि बहन को बेटा हुआ था इसलिए हम सभी अस्पताल गए हुए थे। घर पर आशीष अकेला था और जब मैं घर आया तो तेज आवाज में टीवी चल रही थी और वह फंदे से लटका हुआ था।

आशीष ने टीवी का वॉल्यूम तेज इसलिए किया होगा ताकि पड़ोसियों को इस बारे में कोई भी जानकारी ना लगे। उसने कान में हैंडफ्री लगा रखा था और जब मोबाइल चेक किया तो व्हाट्सएप उसमें से डिलीट था। घरवालों का कहना है कि उसने किसी भी तरह की कोई परेशानी होने की बात हमसे नहीं कही थी। उसने अचानक से इतना भयानक कदम क्यों उठाया यह किसी को भी समझ नहीं आ रहा है।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक के परिजनों से पूछताछ कर बयान लिए गए हैं। मोबाइल की भी जांच की जा रही है क्योंकि परिजनों ने बताया है कि इसमें से व्हाट्सएप डिलीट किया गया है। परिवार के घर पर ना रहने के दौरान युवक का व्हाट्सएप डिलीट करना और फांसी पर लटक जाना ये सभी थोड़ा संदिग्ध है इसलिए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews