इंदौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, फरार आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Indore Crime News: इंदौर में पुरानी रंजिश के चलते चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक कलाली पर अपने चाचा और चचेरे भाई के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वहां पर दो युवक पहुंचे और वाद विवाद के बाद मृतक को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक के पास पहुंचे और उसके चाचा और चचेरे भाई को लेकर कलाली के बाहर गए। यहां पर यह युवक के चाचा के साथ वाद-विवाद करने लगे। यह देखकर जब युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू निकालकर उसके सीने और हाथ पर वार कर दिया। यह देखकर युवक ने भी आरोपी पर चाकू से वार किया लेकिन वह अपने दोस्त के साथ मौके से फरार हो गया।

चाकू के वार की वजह से मृतक के सीने पर गहरा घाव हो गया था और काफी खून बह चुका था। दोस्त और भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इधर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन युवक की मौत हो जाने के बाद अब धारा बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक सावन के चाचा सुनील के साथ आरोपी अनिकेत का कोई पुराना विवाद था। जब दोनों का कलाली पर आमना-सामना हुआ तो यह फिर से झगड़ने लगे। बीच बचाव करने आए सावन की हादसे में मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews