चाकुओं से हमला कर युवक की हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

चाकुओं से हमला कर युवक की हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर के पास महू में आपसी विवाद के चलते एक युवक की बड़ी बेरहमी से चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची महू थाना पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल, सोमवार देर रात हुए आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कोतवाली थाना महू से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के चना गोदाम क्षेत्र में गर्ल्स स्कूल के पीछे बस्ती में रहने वाले कैलाश का पड़ोस में रहने वाले नितिन, सचिन व अत्तु से रात में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कैलाश पर चाकू से वार कर दिया।

ये भी पढ़ें – Video: 37 साल पुराने ट्रांसफार्मर में लगी आग, आधे शहर में बिजली सप्लाई बाधित

चाकू के हमले से घायल कैलाश को मध्यभारत अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया लेकिन अधिक खून बाह जाने के कारण कैलाश ने दम तोड़ दिया। कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और पुलिस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें – MP Flood: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों पर सीएम शिवराज की नजर, ग्वालियर-चंबल संभाग को लेकर दिए बड़े निर्देश

https://vimeo.com/582407537

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews