Indore News : जुर्माना मांगने पर युवकों ने दी गाली, निगमकर्मियों ने बरसाए झाडू के डंडे और लात-घूंसे

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में नगर निगम कर्मचारियों की गुंडागर्दी आए दिन देखने को मिलती है। आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो सामने आती है जिसमें नगर निगम के कर्मचारी विवाद करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इंदौर के पटेल ब्रिज के पास सड़क पर कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में निगम कर्मियों ने कुछ युवकों की जमकर पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं सड़क पर पटक-पटक कर झाड़ू के डंडे से बेरहमी से युवकों को पीटा। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिन युवकों की पिटाई की गई है उनमें से घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by INDORE FEED (@indore_feed)

जानकारी के मुताबिक, निगमकर्मी पटेल ब्रिज के पास सफाई कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे 4 युवकों द्वारा खाली बोतल और कुछ कचरा सड़क पर फेंका गया। इस वजह से निगम कर्मियों ने आपत्ति ली लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ गया तो बात मारपीट पर आ गई। ऐसे में वहां कुछ लोग भी इकट्ठे हो गए। लेकिन किसी ने भी युवकों की मदद नहीं की।

कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस मामले को लेकर निगमकर्मियों का कहना है कि युवक गंदगी फैलाकर बदसलूकी कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने गाली भी बकी जिसके बाद ये मामला आगे बढ़ा। युवकों ने पुलिसकर्मी से भी बदसलूकी की। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर थाने में बैठा दिया है। अभी सभी से पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews