पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयर स्ट्राइक, हमले में तीन क्रिक्रेटरों की मौत, ACB ने PCB को दिया करारा जवाब

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 3 अफगान क्रिकेटरों की मौत हो गई है। जिसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के साथ नवंबर में होने वाली टी-20 सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है।
Pakistan air strikes on Afghanistan

Pakistan air strikes on Afghanistan

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को देर रात पाक सेना ने सीजफायर का उल्लंघन कर अफगानिस्तान पर ताबड़तोड़ हवाई हमला किया। इस हमले में तीन अफगान किकेटरों की मौत हो गई है। जिसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने ऐलान किया कि वह पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ नवंबर के अंत में होने वाली त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से नाम वापस ले रहा है। यानि अब अफगानिस्तान इस सीरीज में भाग नहीं लेगा। इस घटना के बाद ACB ने अपने तीन खिलाड़ियों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।

कैसे हुई तीन अफगान क्रिकेटों की मौत?

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों क्रिकेटर कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना में एक दोस्ताना मैच खेलने के लिए गए थे। मैच के बाद जब वे उरगुन लौटे और एक स्थानीय सभा में शामिल हुए, तभी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में उन्हें निशाना बनाया गया। बता दें कि यह हमला उस समय हुआ, जब कतर की मध्यस्थता में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष विराम और शांति वार्ता की प्रक्रिया जारी थी, लेकिन एक ओर पाकिस्तान ने युद्धविराम का ऐलान किया और दूसरी ओर अफगानिस्तान पर हवाई हमला कर दिया। इस हमले में न सिर्फ ये खिलाड़ी बल्कि पांच अन्य नागरिक भी मारे गए और सात लोग घायल हुए।

क्रिकेटरों की मौत पर राशिद खान ने शोक व्यक्त किया

अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान ने पाकिस्तानी हवाई हमले में मारे गए क्रिकेटरों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि अफ़ग़ानिस्तान पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। यह एक ऐसी त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन महत्वाकांक्षी युवा क्रिकेटरों की जान चली गई, जो विश्व मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे।

नागरिक बुनियादी ढाँचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्रवाइयाँ मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और इन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए। इन अनमोल निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद, मैं पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से हटने के एसीबी के फैसले का स्वागत करता हूँ। मैं इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ हूँ, हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे पहले आनी चाहिए।

दोनों देशों के बीच क्यों बढ़ रहा तनाव?

पाकिस्तान और अफगानिस्ता के बीच बढ़ रहे तनाव की असली वजह डूरंड लाइन है जो ब्रिटिश काल में भारत और अफगानिस्तान के बीच खींची गई थी। यह दोनों देशों की पारंपरिक जमीन को बांटती है और दोनों तरफ पठान इसे कभी स्वीकार नहीं करते। बता दें कि 2021 में जब अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन आया था तब से दोनों देशों के बीच विवाद लगातार बढ़ता गया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews