लोकायुक्त पुलिस ने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के क्लर्क को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

लोकायुक्त पुलिस ने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के क्लर्क को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Jabalpur Lokayukta Police: रिश्वत लेने वाले भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी लोकायुक्त पुलिस के लगातार निशाने पर हैं, आज एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते एक शासकीय कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, कार्यवाही जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने की है।

क्लर्क ने मांगी 40 हजार रुपए की रिश्वत

जानकारी के मुताबिक ठेकेदार सुरेंद्र कुमार माल्या ग्राम कातिल बीड़ी, पोस्ट फुलारा, थाना लखन वाड़ा जिला सिवनी ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत की थी कि ग्रामीण यांत्रिकी विभाग कार्यालय जबलपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड -2 शंभू सिंह ठाकुर 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है।

आवेदक ने खेल परिसर का निर्माण किया है

ठेकेदार सुरेन्द्र कुमार ने 15 दिसंबर 2022 को लोकायुक्त कार्यालय उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें उसने बताया कि उसके द्वारा जनपद पंचायत केवलारी में खेल परिसर का निर्माण किया गया था। उक्त परिसर को बनने में अधिक समय लग गया था, समयावधि वृद्धि का प्रकरण अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जबलपुर मंडल जबलपुर पहुंचाया गया ।

20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

उक्त समय वृद्धि के प्रकरण को पूर्ण करने एवं प्रकरण की राशि 6,00,000/- (छह लाख) रुपये स्वीकृत करने के एवज में आरोपी द्वारा 40,000/- रुपये रिश्वत की डिमांड की गई थी जिसकी रिकॉर्डिंग के उपरांत आरोपी को आज लोकायुक्त पुलिस ने 20,000/- रुपए रिश्वत की राशि लेते हुए ग्रामीण यांत्रिकी कार्यालय जबलपुर में रंगे हाथों  गिरफ्तार कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews