मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, कहा- कांग्रेस पहले ये तय करे कि राम प्रमुख हैं या राहुल गांधी

PWD मंत्री के निर्देश पर निर्माण कार्यों की कड़ी जांच, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, 8 अधिकारियों पर कार्रवाई, 04 फर्म ब्लैकलिस्ट

Jabalpur News: 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने के बाद कांग्रेस लगातार बीजेपी के निशाने पर बनी हुई है बीजेपी नेता इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी सिलसिले में जबलपुर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है। राकेश सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य से कांग्रेस हमारी नकल तो करती है लेकिन देर से। ये वही कांग्रेस है जिसने भगवान राम को काल्पनिक बताया था। वहीं प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करने वाले कांग्रेसियों को अब लगा की वे अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मार रहे हैं। जो कांग्रेसी राम राम नहीं बोलते थे वे अब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर बड़े-बड़े होर्डिंग, बैनर लगाकर बधाइयां दे रहे हैं। कांग्रेसियों की नींद तो खुली लेकिन देर से खुली है। कांग्रेसी कितनी भी कोशिश कर ले अब जनता उनसे सवाल भी कर रही और व्यंग्य भी कर रही है।

कांग्रेस का नेतृत्व कन्फ्यूज्ड है- मंत्री राकेश सिंह

वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पहले यह तय करे की राम प्रमुख हैं या राहुल गांधी, क्योंकि कांग्रेसी बहुत कन्फ्यूजन में हैं। जब उनको लगता है कि नुकसान होगा तो जय श्री राम बोलने लगते हैं और जब वोट बैंक का खतरा दिखता है तो न्याय की बात करने लगते हैं, क्योंकि कांग्रेस का नेतृत्व ही कन्फ्यूज्ड और दिशाहीन है।

[dgv_vimeo_video id=”904735725″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews