एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 119 पदों पर भर्ती, 27 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जान लें पात्रता और वेतन

NHPC Recruitment

AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 119 पद रिक्त हैं। इस संबंध में एएआई ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 जनवरी तक भर्ती के लिए अप्लाई कर पाएंगे। बता दें कि जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) के लिए 73, जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस) के लिए 2, सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनोनिक्स) के लिए 25 और सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के लिए 19 पद रिक्त हैं।

आयु सीमा और योग्यता

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जूनियर असिस्टेंट (Fire Service) के लिए 10वीं पास+ मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/फायर में 3 साल का रेगुलर डिप्लोमा होना अनिवार्य होगा। 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। जूनियर असिस्टेंट  (ऑफिस) के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है। टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/रेडियो इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर्स सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स) पद पर आवेदन कर सकते हैं। B.Com उम्मीदवार सीनियर असिस्टेंट (Accounts) के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

जूनियर असिस्टेंट पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 31 हजार रुपये से लेकर 92 हजार तक वेतन मिलेगा। वहीं सीनियर असिस्टेंट पद के लिए वेतन 36,000 रुपये से लेकर 1,10,00 रुपये है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी/एक्स-सर्विसमैन को एप्लीकेशन फीस से मुक्त किया गया है। इच्छुक कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट http://www.aai.aero/पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews